Tuesday, March 10, 2015




कुछ पंक्तियाँ "श्री अरविन्द्र केजरीवाल जी"को समर्पित।।।
------------------------------------------------------------

कल मनमोहन आज मोदी और कल ना जाने कौन महामहीम होगा 
हाँ यही सत्य है और इनका ना कोई उपचार होगा 

कल की बात भुला कर नए पहलुओ पर विचार होगा 
हाँ क्यों नहीं भाई आखिर रंक भी तो कभी राजा होगा। 

बहुत से मुद्दों के निवारण का भी प्रस्ताव होगा 
हाँ मगर ये प्रस्ताव, प्रस्तावना तक ही सीमित होगा। 

हर एक नागरिक भले ही मतदान का हक़दार होगा 
पर सायद वो दो पहर की रोटी का मोहताज होगा। 

बेशक मंगल और चाँद सब एक होगा 
पर क्या हमारी पृथ्वी का यही हाल होगा। 

कभी बिजली होगी तो कभी पानी होगा 
एक -एक कर सब इनका शिकार होगा।

                                                                                                                                 …   पल्लव सोनी    








No comments:

Post a Comment