Monday, February 25, 2013

युवा का उल्टा वायु ,वायु का मतलब हवा 
हवा का उल्टा वाह ,वाह में बह चला युवा ॥१ ॥  

अनजान भविष्य से वर्तमान करता रहा विफल 
जवानी की परवाह में यूँ बह चला युवा ॥२ ॥ 

जोश में न दिखा उसे अपना कोई 
अपनों को ही दबाता यूँ बह चला युवा ॥३ ॥ 

गैरों की चाहत की खातिर भुला दिया अपनों को ही 
करने गैरों की गुलामी यूँ बह चला युवा ॥४ ॥ 

करने वासना को पूरा छोड़ दिया आशियाँ अपना 
अब फिर रहा दर -दर यूँ बह चला युवा ॥५ ॥ 

ना जाना जिसने देश अपना,बनाने अपना देश चला 
पहुँच गया विदेश यूँ बह चला युवा ॥६ ॥